उपयोग के नियम
कृपया इस पृष्ठ को ध्यान से पढ़े । इस वेबसाइट के उपयोग के लिए यहाँ लिखी शर्तों से यदि आप संतुष्ट नहीं हैं तो इस वेबसाइट में प्रवेश न करें । यहाँ लिखे शब्द आप, आपका एवं उपयोगकर्ता या कोई संचालक जो कि आगे सम्बोधित किया गया है, वह सभी व्यक्ति और नौकरी चाहने वाले या संचालक या संस्था, जोकि किसी भी कारण वश इस वेबसाइट का प्रयोग करेगी को सम्बोधित है। आप तथ्य से आश्वस्त होकर सहमति प्रकट करे कि आप इस वेबसाइट का उपयोग करने की करार के अनुसार पात्रता रखते है। मॉन्स्टर कॉम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (मॉन्स्टर या कम्पनी) द्वारा किसी भी समय बिना किसी पूर्व सूचना के इन शर्तो को संशोधित करते हुये पुनरीक्षित किया जा सकता है। इन शर्तो में जो, समय – समय पुनरीक्षण किया जायेगा उसकी जानकारी रखने की तथा जांचते रहने की जिम्मेदारी आपकी होगी।
इस वेबसाइट का अभिगम एवं उपयोग यहाँ लिखी गई शर्तों के अधीन होगा । इस वेबसाइट के अभिगम या उपयोग के पहले आप यह निश्चित कर लें कि आपने इन उपयोग की शर्तों को पढ़ एवं समझ लिया है और आप इस वेबसाइट के उपयोग की शर्ते, लागू विधि, नियम कायदे जोकि वेबसाइट को संचालित करने हेतु है, के द्वारा बाध्य रहेंगे।
1. व्यक्तिगत जानकारी हेतु गोपनीय अनुस्मारक
अपने क्रेडिट कार्ड के विवरण, बैंक खाता नंबर या कोई भी अन्य व्यक्तिगत सूचना आपके भावी नियोक्ता / भर्तीकर्ता / संचालक अथवा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को न दें, जिससे की इनका दुरूपयोग हो सकता है ।
2. पात्रता
इस वेबसाइट का किसी भी तरह उपयोग, प्रवेश अथवा प्रयोग करने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होना चाहिए। इस वेबसाइट में प्रवेश करते आप कम्पनी को आश्वस्त करते है कि आपकी उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक है और आपके पास इस वेबसाइट को उपयोग करने का अधिकार, क्षमता एवं पात्रता हैं। तथा आप इस वेबसाइट का उपयोग करने की शर्तो से सहमत हैं। आप एतद द्वारा इससे भी सहमत है कि आप स्वीकार करते है कि आप पूरी तरह पात्रता रखते है और आपके पास इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए संविदात्मक क्षमता हैं।
3. इस वेबसाइट का उपयोग करने के तरीके
इस वेबसाइट की अन्तर्वस्तु सामग्री जैसे पाठ, लोगो, छवियां, बटन चिन्ह, सॉफ्टवेयर और अन्य तथ्यात्मक सामग्री कॉपीराइट कानून द्वारा सुरक्षित है । सामग्री कम्पनी या सामग्री आपूर्तिकर्ता या ग्राहकों की सम्पत्ति है । वेबसाइट के सभी तथ्यों का संकलन ( अर्थात संग्रहण व्यवस्था एवं एकत्रण) के पश्चात् वेबसाइट की सभी सामग्री कम्पनी की सम्पदा होगी तथा कॉपीराइट कानून से सुरक्षित होगी । वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री का अनाधिकृत उपयोग कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और अन्य कानूनों का उल्लंघन होगा । आप वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री का विक्रय, संशोधन, पुन:उत्पादन, प्रदर्शन, प्रचार प्रदर्शन, वितरित नहीं कर सकते । कोई भी अनाधिकृत रूप से सामग्री का सार्वजनिक व्यावसायिक उपयोग किसी भी उत्पाद या सेवा जो कि कम्पनी के लिए न हो या किसी और तरह से जो कि कम्पनी के ग्राहकों के बीच भ्रम पैदा करें या कम्पनी की बौद्धिक सम्पदा को हानि पहुँचाए । आप कम्पनी के द्वारा बनाया हुआ एचटीएमएल कोड (HTML Code) की प्रतिलिपि नहीं करेंगे जो कम्पनी किसी सामग्री या वेबसाइट के पृष्ठों को बनाने में उपयोग करती है , जो कि कम्पनी के कॉपीराइट एक्ट द्वारा सुरक्षित हैं । वेबसाइट की सामग्री का किसी और वेबसाइट या कम्प्यूटर नेटवर्क सहित किसी भी अन्य प्रयोजनार्थ कार्य के लिए उपयोग करना निषिद्ध है । कम्पनी आपको वेबसाईट पर उपलब्ध सामाग्री को केवल देखने के लिए और आपके व्यक्तिगत उपयोग के लिए एक प्रति डाउनलोड करने के लिए अधिकृत कर सकती है ।
4. पंजीकरण सम्बन्धी जानकारी
वेबसाइट पर आपके पंजीकरण के समय आप से कुछ तथ्यों की जानकारी चाही जायेगी जिसमें बिना समय सीमा के वैद्य ई-मेल पता शामिल होगा ( आपकी “सूचना”) आपकी जानकारी, बिना किसी सीमा के एक वैद्य ई-मेल पता देना होगा। आपसे वेबसाइट पर गई पूर्ण जानकारी माँगी गई जानकारी संपूर्ण, स्पष्ट और नवीनीकृत देंगे । वेबसाइट पर आपका पंजीकरण करते समय आप अपनी सही,व सम्पूर्ण जानकारी देनी होगी तथा पासवर्ड को दुरुपयोग से बचाने के लिए गुप्त रखना होगा ताकि लाँगइन व खाते का अनाधिकृत उपयोग न किया जा सके। आप इस तथ्य को समझ लेंवे व सहमत रहे कि कम्पनी किसी तृतीय पक्षकार को आपके द्वारा पंजीयन हेतु प्रार्थनापत्र में भरी गई सूचना में से संग्रहित सूचना के तथ्य किसी समानार्थक आधार पर, उपलब्ध करा सकती है। इन प्रावधानो के अधीन रहते हुये तथा उपयोग की निम्नलिखित शर्तो के अधीन कम्पनी किसी भी तृतीय पक्ष को आपका नाम, पता, ई-मेल पता तथा दूरभाष नंबर आपकी अनुमति के बिना तब तक नहीं देगी जब तक कि किसी तत्समय लागू विधि एवं नियम और कायदे के अनुसार यह जानकारी देना प्रासंगिक न हो अथवा किसी विधिक कार्यवाही में ऐसी सूचना प्रासंगिक ना हो। कम्पनी आपको आपकी वरीयता के आधार पर तृतीय पक्ष द्वारा दी गई सुविधाओं एवं उत्पादों को देने का अधिकार रखती है, जिसका की आधार आपके द्वारा पंजीयन के समय अथवा उसके पश्चात् वरीयता, चैन अथवा चुनाव को रखा जायेगा। इन शर्तो के द्वारा किसी भी वारंटी के प्रकार को बाधित किये हुये कम्पनी किसी भी प्रकार की गुणवत्ता गारंटी, वारंटी के बारे में बाध्य नहीं है जो कि वेबसाइट के द्वारा क्रय किया जावेगा। इस प्रकार की सभी वारंटी, गारंटी रिप्रजेन्टेशन अन्डरटेकिंग आदि सभी को केवल मात्र सम्बन्धित प्रदाता द्वारा दिया जायेगा तथा तथ्य उत्पाद व सेवा व शर्ते भी प्रदाता द्वारा ही इकरार की हुयी शर्तो के आधार पर उपलब्ध करायी जायेगी।
5. पंजीकरण और पासवर्ड की गोपनीयता
आपके पासवर्ड तथा खाता सम्बन्धी सूचना की गोपनीयता को बनाए रखने के लिये केवल मात्र आप उत्तरदायी होंगे। आपके द्वारा पंजीयन के समस्त उपयोग की जिम्मेदारी केवल आपकी होगी चाहे आपके द्वारा अधिकृत हो अथवा नहीं । आपको आपका पासवर्ड तथा अन्य खाता सम्बन्धी सूचना को स्थायी अथवा अस्थायी रूप से किसी अन्य व्यक्ति से बॉटने का अधिकार नहीं है तथा इस शर्त का उल्लघंन करने पर आपका वेबसाइट से खाता एवं सेवा, भंग कर दी जाएगी। यदि आपके पासवर्ड एवं खाता का अनाधिकृत उपयोग होता है तो इस तथ्य की अविलम्ब सूचना कम्पनी को देनी होगी। आपके पंजीयन के अनाधिकृत उपयोग के कारण आपको होने वाली हानि के लिये कम्पनी जिम्मेदार नहीं होगी। यदि आपके पंजीयन के अनाधिकृत उपयोग से कम्पनी को कोई हानि होती है तो उसके जिम्मेदार आप होंगे।
6. उपयोगकर्ता प्रस्तुतियाँ
आप आपके स्वयं के मेरे खाते (My Account) की सूचना, खाता सम्बन्धी जानकारी, तथ्यात्मक जानकारी ऑन लॉइन जानकारी, सामग्री संदेश, और अन्य जानकारी जो आप इस वेबसाइट पर दर्ज करते है, अथवा किसी अन्य उपयोगकर्ता को प्रेषित करते है तो उसके लिये केवल मात्र आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। निम्न वृतान्त उपयोगकर्ता संचालन के कुछ उदाहारण है जो कि इस वेबसाईट पर करना मना है उसकी सूचि निम्न है, यह सूचि केवल उदाहरण के लिए है तथा उपयोगकर्ता द्वारा न करने योग्य कार्यो की सम्पूर्ण सूचि नहीं है, निम्नलिखित कार्य न करें। - वेबसाइट पर वह सामग्री ही डालना जो आपकी नहीं है तथा जिसके कॉपीराइट सुरक्षित है, जब तक कि आप तक कि आप की आपके पास कॉपीराइट न हो तथा उसके स्वामी द्वारा आपको उपयोग करने की अनुमति न हो।
- ऐसी सामग्री वेबसाईट पर डालना जो कि व्यापार की सुरक्षा से सम्बन्ध रखती हो जब तक की आपके पास उसके मालिक द्वारा इसकी अनुमति न हो अथवा आप स्वयं उसके मालिक न हो।
- ऐसी सामग्री वेबसाइट पर डालना जो किसी भी बौद्धिक सम्पदा अधिकार या गोपनीयता या प्रचार के अधिकारों का उल्लंघन न करती हो ।
- ऐसी सामग्री वेबसाइट पर डालना जो किसी अन्य उपयोगकर्ता, व्यक्ति अथवा संस्था के लिये अश्लील, अपमानजनक, धमकी देने वाली, परेशानीवाली घृणा पैदा करने वाली तथा नफरत पैदा करने वाली हो तथा शर्मनाक हो।
- अश्लील सामग्री, अश्लील या यौन अश्लील चित्रों का प्रदर्शन करना या किसी भी प्रकार से इस तरह का कथन करना।
- व्यापार प्रसारित करना अथवा विज्ञापनों को डालना।
- श्रृखंला पत्र को प्रेषित करना।
- अन्य व्यक्ति का प्रतिरूप धारण करना।
- ऐसी सामग्री जो प्रतिबंधित है पासवर्ड से जाने वाले वेबपेज,अदृश्य वेब पेज व छुपे हुए चित्र पोस्ट करना है।
- ऐसा संदर्भ प्रेषित करना अथवा जोड़ना जिससे की कोई अन्य व्यक्ति को यौन उत्पीड़न हो अथवा किसी भी प्रकार से दंगा फसाद वाली हो अथवा किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी किसी अन्य को प्रदान करने वाली हो
- ऐसी जानकारी देना जो गैरकानूनी हो, गैरकानूनी गतिविधियॉ करने की जानकारी देती हो जो इन उपयोग के नियमों के खिलाफ हो। जिसमें कि कोई असिमित जानकारी, अनैतिक गतिविधियों की अथवा वो गतिविधियॉ जो इन शर्तो से बाधित हो कि जिसमें कि अवैद्य हथियारों को बनाना व खरीदना किसी की
व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन करना, कम्प्यूटर वायरस को बनाना अथवा प्रेषित करना, तथा पासवर्ड एवं व्यक्तिगत पहचान सम्बन्धित सूचना को प्रसारित करना शामिल है।
- उपयोगकर्ता द्वारा उपयोग किये गये संचार की सत्यवादिता, सटीकता व विश्वसनीयता तथा उपयोगकर्ता द्वारा किसी प्रकार की राय प्रकट किये जाने पर कोई भी जवाबदारी कम्पनी की नहीं होगी तथा न ही कम्पनी का प्रतिनिधित्व होगा।
- आप आश्वस्त करे की किसी भी प्रकार की सामग्री पर विश्वास करना अथवा प्रेषित करने की जिम्मेदारी केवल उपयोगकर्ता की होगी।
- कम्पनी एक निष्क्रिय नाली की तरह व्यवहार करती है तथा ऑनलाइन संचार करती है। उपयोगकर्ता की सामग्री का वितरण और प्रकाशन के सुरक्षित संचरण का कोई दायित्व कम्पनी का नहीं होगा तथा उपयोगकर्ता के द्वारा दी गई सामग्री की जांच और निगरानी की कम्पनी की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
- यद्यपि कम्पनी किसी भी उपयोगकर्ता द्वारा प्रेषित जानकारी समीक्षा कर सकती है या हटा सकती है या पुनरीक्षित कर सकती है जिसे कम्पनी हटाना चाहे। इसके निर्णय लेने का अधिकार केवल मात्र कम्पनी को होगा यदि उपयोग सामग्री किसी भी लागू विधि के नियमों का उल्लंघन करें, लागू किया हुआ नियमों का उल्लंघन करें, नियमों और कायदों का
उल्लंघन करें, कानून का उल्लघंन करें, अधिकारों का उल्लंघन करें, उपयोगकर्ताओं के सुरक्षित उपयोग का नुकसान पहुंचाए।
- कम्पनी के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित है जैसै कम्पनी उपयोगकर्ता को कभी भी निष्कासित कर सकती है और उनके आगे वेबसाइट के उपयोग को वर्जित कर सकती है, यदि उपयोगकर्ता इन नियमों का उल्लघंन करता है। कम्पनी के पास उपयोगकर्ता की जानकारी है, जानकारी हटाने का अधिकार है जिसमें अपशब्द, गैरकानूनी व विघटनकारी शब्दों का उपयोग हो।
- कम्पनी उपयोगकर्ता के विरुद्व कोई भी कार्यवाही कर सकती है यदि यह कम्पनी को ऐसा महसूस हो कि ऐसा करना इसलिये उचित एवं आवश्यक है कि जिसके कारण कम्पनी को घाटा हो सकता है अथवा कम्पनी के जिम्मेदारी एंव जवाबदेही आ सकती है तथा कम्पनी को तथा इसके अन्य वितरणकर्ताओ को आईएस.पीस सेवाओं में घाटा हो सकता है।
आप कम्पनी को अधिकार देते है आपकी किसी भी सामग्री को वेबसाइट के किसी भी क्षेत्र में प्रदर्शित करने अपने सूचना पटल पर प्रदर्शित करने, प्रतियोगिता एवं बातचीत कमरे (चेट रुम) में उपयोग करने का आप कम्पनी तथा उसके सहयोगियो को रॉयल्टी रहित, सतत, स्थिर, साश्वत, गौर अन्य अधिकार और लाइसेंस का उपयोग करने की अनुमति देते हैं, आप कम्पनी तथा उसके सहयोगियों को आपकी सामग्री को पुनः उत्पादन, संशोधित, प्रकाशित, अनुवादित आपकी सामग्री को पुनःउत्पादन, संशोधित, प्रकाशित, अनुवादित से व्युत्पन्न करने, वितरित
बनाने, सार्वजनिक करने, संवाद प्रदर्शन और उपयोगर्ता सामग्र को
दुनियाभर में प्रदर्शित करने तथा किसी भी मिडिया, प्रोद्योगिती अभी की
तथा आगे की करने का पूरा अधिकार देते है। यह कि अधिकार पूर्णकालिक होगा
तथा कम्पनी इस सामग्री का कही भी उपयोग करने का पूर्ण अधिकार हैं। आप
किसी और उपयोगकर्ता को भी अधिकार देते है। आपकी सामग्री को उपयोग करने,
प्रदर्शित करने, देखने, भंडारण तथा पुनः उत्पादन करने तथा व्यक्तिगण
उपयोग करने का। अभी तक जो बताया गया है उस विषय में जो भी विषयवस्तु
उपयोगकर्ता द्वारा वेबसाइड पर लिखी गई है। उसके सारे अधिकार उपयोगकर्ता के पास होगे।
7. वेबसाइट प्रतिबंध
उपयोगकर्ता इस वेबसाइट का उपयोग वेबसाइट की सामग्री का सम्प्रेषण करने, वितरण करने, संग्रहीत करने तथा नष्ट करने हेतु नहीं करेंगे तथा सामग्री के संचालन, बटन, जमा करने तथा हटाने के लिए नहीं करेंगे जिससे की निम्नलिखित नियमों का उल्लंघन होः-
अ. किसी भी लागू विधि अथवा नियम का उल्लंघन हो।
ब. इस तरह से जिससे की किसी भी वस्तु जैसे किसी के कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, व्यापार रहस्यों जैसी अन्य बौद्विक सम्पदा के अधिकारों का हनन हो तथा किसी भी व्यक्ति के व्यक्तिगत अथवा सार्वजनिक अधिकार बाधित हो।
स. जो अपमान सूचक, अश्लील, डरावना, अपशब्दों से युक्त व घृणा सूचक हो।
उपयोगकर्ताओं को निर्विवाद रूप से किसी भी तरह से वेबसाइट की सुरक्षा को नुकसान पहुँचाने का अधिकार नहीं होगा। जिसमें कि निम्नलिखित गतिविधिंया शामिल होगी कुछ सुरक्षा सूचक अधिकार निम्नलिखित हैं-
अ. उपयोगकर्ता किसी भी अन्य उपयोगकर्ता के उपयोगखाते का उपयोग किसी अन्य सर्वर या किसी अन्य रूप से नहीं कर सकेगें जिसके लिए वे अधिकृत नहीं है।
ब. इस तरह का कोई प्रयास कोई जिसमें स्केन, जॉच व परीक्षा सहित अन्य कार्य सम्मिलित है, करना मना है, जिसमें वेबसाइट के सुरक्षातंत्र का उल्लंघन हो तथा बिना अधिकारीता के किया जा रहा हो।
स. ऐसा कोई प्रयास जिससे की किसी अन्य उपयोगकर्ता का वायरस पहुंचाना अधिक भार, अवांछित ईमेल व बहुत अधिक मात्रा में ईमेल पहुंचाना शामिल।
द. धोखा देने के लिए किसी वस्तु की नकल करना, टीसीपी/आईपी पैकेट अग्रक की जानकारी किसी भी ईमेल या समाचार पत्र पर डालना सख्त मना हैं। तन्त्र की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की छेडछाड के विरुद्व दीवानी एवं फौजदारी उत्तरदायित्व होगा। इस तथ्य की जांच कम्पनी द्वारा की जायेगा तथा इस प्रकार के उल्लंघन हेतु कम्पनी किसी भी कानूनी सलाहकार की मदद लेकर जो व्यक्ति इस प्रकार का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्व विधिक कार्यवाही करेगी।
8. वेबसाइट का वर्जित उपयोग
इस वेबसाइट का उपयोग केवल मात्र विधिक सम्मतरूप से रोजगार चाहने वाले व्यक्तियों हेतु तथा रोजगार सम्बन्धी सूचना हेतु किया जायेगा। ऐसे नियोजक जिन्हें कर्मचारियों की आवश्यकता है तथा अधिकारिक तीसरी पार्टी जैसे संचालक आदि की जो कि नौकरी चाहने वालों को उनके नियोजक नियोक्ता से मिलाने का कार्य करते हैं उनके द्वारा सामान्य रखरखाव के खर्चे अदा करने पर वेबसाइट का उपयोग किया जायेगा जो कि कम्पनी द्वारा वेबसाइट हेतु विभिन्न क्रियाविधियों रखरखाव एवं साज सम्भाल हेतु किया जाता है तथा उचित मूल्य लेते है जो कि उनके रखरखाव तथा कार्य क्षेत्र में उपयोग होता है। कम्पनी वेबसाइट का प्रयोग एवं उपयोग उस प्रयोजन के लिये निषेध करती है तथा सभी उपयोगकर्ताओं को कम्पनी की वेबसाइट निम्न प्रयोजन हेतु उपयोग करने के लिये मना करती है कम्पनी उन लोगों को इस वेबसाइट को उपयोग करने के लिए सख्त मना करती है जो कम्पनी (मॉन्स्टर) प्रतिदंद्वी की वेबसाइट पर किसी नौकरी के लिए आवेदन दे रखा हो। वेबसाइट पर ऐसा आवेदन देना जिस पर कोई हाईपरलिंक, ईमेल पता, एचटीएमएल चिन्ह, तथा छुपे हुए संकेत शब्द और कोई भी संकेत शब्द जो शब्द जोकि नौकरी से संबंधित न हो और नौकरी से जिनका कोई संबंध न हो। मॉडलिंग तथा गुणों पर आधारित नौकरी के लिए आवेदन करने वाले है। वेबसाइट पर उपलब्धता सामग्री का संक्षिप्त रूप से नौकरी के अतिरिक्त किसी और कार्य के लिए उपयोग करना जैसे किसी उत्पाद को बेचना, प्रचार करना। वेबसाइट पर ऐसी जानकारी देना जो आपकी न हो और किसी भी रूप में आप से संबंधित न हो तथा अपूर्ण हो। वेबसाइट पर किसी विशेष विक्रय अधिकार, पिरामिड योजना, क्लब सदस्यता, वितरण अधिकार या विक्रय प्रतिनिधि अधिकरण व्यवस्था, दलाली, उसे छोड़कर जिसमें विक्रेता द्वारा बेचे जाने वाले उत्पाद की पूरी जानकारी तथा विवरण हो। दूसरे प्रतिनिधियों की और आवश्यकता हो उपवितरकों की आवश्यकता हो। अनाध्येषित पत्र या ईमेल अनाध्येषित दूरभाष और अनाध्योषित फैक्स जो कि किसी उत्पाद को प्रचारित अथवा उपयोग करने का कहते हो। किसी और उपयोगकर्ता द्वारा वेबसाइट पर डाली गई सामग्री को हटाना तथा परिवर्तित करना। किसी भी प्रकार का कोई भी कार्य जोकि बिना किसी कारणवश हो तथा किसी भी तरह से वेबसाइट पर कोई भार डालता हो। इन शर्तो का किसी भी तरह विरोध करता हो। ऐसी किसी भी मशीन, सॉफ्टवेयर, यंत्र या किसी और तरह का यंत्र. जिसमें बिना सीमा वालें वेब ब्राउसर, स्पाइडर, रोबोड या समझदार ऐजेन्ट सम्मिलित है जो किसी दूसरी तरह की वेबसाइट को ढूढने में मदद करे जोकि कम्पनी द्वारा अधिकारिक न हो तथा हमारे सर्वइंजन तथा हमारे सहयोगियों के सर्चइंजनों के अतिरिक्त है नेटस्केप नेविगेटर, माइक्रोसाफ्ट, एक्सप्लोरर, फायरफॉक्स, सफारी निम्नलिखित प्रयास करने वाले गूढवाचन, पुनः अलग करना, सॉफ्टवेयर अलग करना या किसी भी तरह की वेबसाइट को बनाने में इंजानियरिंग करने वाले। समस्त नकल या प्रतिलिपि बनाना। वेबसाइट के किसी भी भाग गा ढांचा व जोड़ बनाना।
आप इस तथ्य से भी सहमत होगें कि आप किसी भी स्वचालित तंत्र का उपयोग नहीं करेगे, जो कि रोबोट स्पाईडर ऑफ लोन रीडर का उपयोग के लिए बाधित नहीं होगा। क्योंकि यह वेबसाइट पर एक बार में एक से अधिक संदेश भेजते है जोकि एक सामान्य दुरदर्शिता का आदमी उतने ही समय में ऑन लाईन वेब ब्रोशर को इस्तेमाल करके नहीं भेज सकता।
आप तथ्य पर भी सहमत होगें कि आप वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री का भण्डारण इकट्ठा नहीं करेगें जैसे निजी जानकारी जिसमें नाम, ईमेल पता, खाता नाम, नियोक्तओं और नियोजकों की सूची कि वेबसाइट से ज्ञात हो तथा इसके अतिरिक्त ई मेल वेबसाइट का उपयोग किसी भी व्यापारिक विपणन हेतु नहीं करेगें। वेबसाइट में किसी उपयोगकर्ता का यू.आर.एल, वेबलिंक, ईमेल पता, वेबसाइट का इस्तेमाल करते समय जबकि किसी नौकरी के सम्बन्ध में सूचना वेबसाइट में प्रेषित की जा रही उस समय करना बाधिक रहेगा तथा सभी उपयोगकर्ता इस तथ्य पर सहमत होगें कि वे किसी उपयोगकर्ता का यू.आर.एल, वेबलिंक, ईमेल पता, वेबसाइट का इस्तेमाल करते नौकरी के सम्बन्ध में सूचना वेबसाइट में प्रेषित करते हुए नहीं करेगें।
उपयोगकर्ता द्वार अधोलिखित किसी भी शर्त की स्वीकृति के अभाव में कम्पनी अपने सम्पूर्ण अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए दोषी व्यक्ति को वेबसाइट का इस्तेमाल करने के लिए बाधित कर सकती है उसका उपयोग का अधिकार समाप्त कर सकती है तथा यह इस बात का निर्धारण कर सकती है कि क्या उसके विरुद्व कोई अन्य ऐक्शन लिया जाए। जिससे कि उपयोगकर्ता की उपयोग करने की अधिकार को समाप्त किया जा सके। कम्पनी की उपयोगकर्ताओं के किसी भी उपादेयता एवं अनउपादेयता से सम्बन्धित गतिविधियों में कम्पनी का किसी भी प्रकार का दायित्व नहीं होगा।
9. ट्रेडमार्क, डोमेन तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार
ट्रेडमार्क, डोमेन तता बौद्विक सम्पदा अधिकारी.................................................................एव दूसरी कम्पनी के ग्राफिक्स, लोगो, आकार, पृष्ठ, हैडर, बटन, आइकॉन, लिपित तथा सुविधाऍ सभी वेबसाइट के नाम ट्रेडमार्क, डोमेन तता बौद्विक सम्पदा अधिकार उन उत्पाद तथा सेवाओं का किसी भी उन स्थितियों में प्रयोग नहीं किया जा सकेगा जिससे की भृम पैदा करें तथा पुनः उत्पादित, प्रतिलिपि, सम्पूर्ण या अंश, केवल कम्पनी की लिखित अनुमति के बाद ही उपयोग किए जा सकेगें।
10. सर्वाधिकार अधिसूचना, ट्रेडमार्क तथा आई पी आर उल्लंघन
कॉपीराइट कार्य का अनाधिकृत उत्पादन, प्रतिलिपि वितरण, संशोधन, सार्वजनीकरण, कॉपीराइट के स्वामी के अधिकारों का उल्लंधन हैं। आपके द्वारा वेबसाइट का इस्तेमाल करने के लिए पूर्व निर्धारित शर्त यह है कि आप इस तथ्य पर सहमति प्रकट करे की आपके द्वारा वेबसाइट के इस्तेमाल से किसी भी व्यक्ति के इन्टलएक्चूअल प्रोपर्टी राइट के अधिकारों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन न हो। इसके परिणाम स्वरूप किसी भी वेबसाइट खाताधारक का खाता समाप्त किया जा सकता है। उसका वेबसाइट में प्रवेश को निषेध किया जा सकता है जोकि किसी अन्य वेबसाइट के उपयोगकर्ता की कॉपी राइट के अधिकारों का तथा इन्टलएक्चूअल प्रोपर्टी राइट के अधिकारों का हनन करेगा। हम किसी भी समय इस प्रकार कार्यवाही, पूर्व सूचना या बिना सूचना के करने के लिए पूर्णतः स्वतंत्र है तथा उपयोगकर्ता के किसी उत्तरदायिता के बिना हम इस खाते को अवरोध या समाप्त कर सकते है। यदि आपको लगता है कि इस वेबसाइट पर प्रकाशित, प्रदर्शित, कॉपीराइट, नियमों का उल्लंघन है तो हमें इस ईमेल : csr@monsterindia.com और दूरभाष नम्बर - 1800 419 6666(टोल फ्री, IVR संदेश सुनने के बाद २ दबाये) पर निम्नलिखित सूचनाओं के साथ सूचित करें।
- कॉपीराइट स्वामित के इलेक्ट्रॉनिक्स हस्ताक्षर या स्वामी के स्थान पर कोई अधिकारिक वयक्ति ।
- उस कॉपीराइट का विवरण जिसका आपके अनुसार उल्लंघन हुआ है, तथा उस गतिविधि का विवरण जिसके उल्लंघन का आप दावा कर सकते है।
- वेबसाइट के उस यूआरएल या भाग की पहचान जिस मुख्य गतिविधि का आप के अनुसार हनन होना प्रारम्भ हुई है जहाँ आपके अनुसार कॉपीराइट का उल्लंघन हुआ है। आप हम इस सन्दर्भ में पर्याप्त सूचना प्रेषित करें जिससे की हम उस सामग्री तथा गतिविधि की जानकारी कर सकें।
- आपका नाम, पता दूरभाष नम्बर तथा आपका ईमेल आईडी यादि कोई हो तो।
- एक वक्तव्य की आपको, पूर्णविश्वास है कि वेबसाइट का उपयोग व जिस भाग का उल्लंघन हुआ है वह कॉपीराइट स्वामी के द्वारा नियुक्त कोई व्यक्ति या नियम के बिना हुआ है।
- आपके एक वक्तव्य के द्वारा जो आप सूचना अपने नोटिस में प्रेषित कर रहे है वह सही है तथा आप या तो कॉपीराइट के स्वामी है अथवा स्वामी की और से कार्यवाही करने के लिए अधिकृत हैं।
11. दावों पर छूट एवं क्षतिपूर्ति
आप एतत
द्वारा सभी दावों एवं क्षतिपूर्ति से कम्पनी को मुक्त करते है तथा
कम्पनी के निदेशको, अधिकृत प्रतिनिधियों, एजेन्टो को सभी प्रकार की
जिम्मेदारियों तथा दावों से मुक्त करते है। जिसमें की सभी प्रकार के
खर्चे शास्तीया शामिल है तथा न्यायिक खर्चे अधिवक्ता का परिश्रमिक और
किसी भी प्रकार से वेबसाइट के उपयोग से उत्पन्न होने वाले खर्चे सीमित
नहीं है। आप इस तथ्य पर सहमत है कि कम्पनी के किसी कर्मचारी, अधिकारी,
निदेशक, प्रतिनिधि को किसी भी दावा, क्षतिपूर्ति, मांगराशि के विरुद्व
प्रतिरक्षा करने की जिम्मेदारी आपकी होगी। जोकि निम्न कारणों से
उत्पन्न हो सकता हैः- (1) आप किसी भी अन्य वेबसाइट के उपयोगकर्ता
को कोई सामग्री उपलब्ध करा देते है (2) उपके उपयोग वाला किसी और
वेबसाइट का हिस्सा (3) आपके द्वारा इन किसी भी शर्तो का वेबसाइट के
इस्तेमाल में उल्लंघन करना। जब भी कम्पनी की जानकारी में आयोगा तो
कम्पनी इस प्रकार के किसी भी दावा, प्रक्रिया, वसूली प्रार्थना पत्र के
बारे में आपको नोटिस देकर सूचित करेगी।
12. किसी भी प्रकार की वारंटी, जवाबदारी का खंडन
आपके
द्वारा वेबसाइट का उपयोग किया जाना सम्पूर्णतः आपकी, जोखिम, जिम्मेदारी
एव परिणामों पर होगा। वेबसाइट के आपके द्वारा इस्तेमाल पर कानून के
समस्त प्रावधानों के तहत कम्पनी इसके निदेशक कर्मचारी अधिकृत प्रतिनिधि
एवं एजेन्ट सभी वारन्टी जोकि लिखित, मौखिक और अन्तरनिहित है, उनको
नकारते है। कम्पनी वेबसाइट के तथ्यों एवं उससे जुड़े किसी भी तथ्यों की
शुद्वता एवं पूर्णता की कम्पनी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। कम्पनी
किसी भी जिम्मेदारी एवं जवाबदेही की अवधारणा नहीं करती जोकि किसी भी
कारण से हो सकती हैः- 1. तथ्यों में त्रुटियॉ, गलतियॉ तथा अशुद्वि।
2. आपके द्वारा वेबसाइट के उपयोग करने के कारित होने वाली किसी भी
प्रकार की व्यक्तिगत चोट अथवा सम्पदा को नुकसान। 3. वेवसाइट और
इसके सर्वर का किसी भी प्रकार का अनाधिकृत इस्तेमाल एवं उपयोग। 4.
वेबसाइट से किसी भी तथ्यों का प्रेषित किये जाने एव प्राप्त किये जाने
में किसी प्रकार का व्यवधान। 5. किसी भी प्रकार की बंद वेबसाइट की
ओर या वेबसाइट से जैसे बग्स, वायरस, ट्रोजन हार्स जैसे किसी अन्य
अनाधिकारिक उपकरणों के द्वारा या किन्ही साफ्टवेयर द्वारा त्रुटि या
चूक, किसी भी प्रकार की सामग्री के गुमने अथवा नुकसान जोकि इस वेबसाइट
के द्वारा सामग्री को पोस्ट करने, ईमेल करने, संचरण, आदि करने में होता
है तो कम्पनी की कोई जवाबदारी नहीं होगी, उसके किसी तृतीय पक्ष तथा
आपके बीच होने वाले किसी भी प्रकार के कार्य की तथा जिन वेबसाइट की
लिंक हमारी वेबसाइट पर दिए गए है उनके तथा आपके बीज होने वाले किसी भी
कार्य व संचार की जवाबदारी नहीं होगी। कम्पनी से जुड़ी हुई कोई भी
वेबसाइट त्रुटिमुक्त कार्य करेगी। कम्पनी ऐसी कोई आश्वासन नहीं देती कि
वेबसाइट में कोई त्रुटि नहीं होगी तथा वेबसाइट एवं इसके सर्वर
कम्प्यूटर वाइरस तथा अन्य हानिकारक मशीनरी दोष से मुक्त है। यदि आपके
द्वारा वेबसाइट के इस्तेमाल किये जाने हेतु वेबसाइट के तथ्यों हेतु
उपकरणों की सेवाओं की तथा बदलने की आवश्यकता हो तो उसके खर्चे के लिए
कम्पनी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। कम्पनी से जुड़ी वेबसाइट आपको
जैसी है वैसी है अवस्था में प्रदान की गई है जिसमें कम्पनी की कोई
जवाबदारी नहीं होगी। कानून की पूर्ण सीमा में अन्तरनिहित रहते हुए
कम्पनी व्यक्ति या निहित, व्यापार के लिए तैयार, फिटनेस या विशेष
उद्देश्य और गैर की वांरटी उल्लंघन सहित सभी वांरटी को अस्वीकार करती
है। कम्पनी वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री की शुद्वता, सम्पूर्णता और
सामयिकता की कोई जवाबदारी नहीं होती है जिनमें वेबसाइट पर उपलब्ध
सामग्री, सेवाऍ, साफ्टवेयर, पाठ ग्राफिक्स तथा जोड़ना सम्मलित
है।
13. परिणामी क्षतियों का खण्डन
किसी भी परिणामी घटना में कम्पनी, कम्पनी के पूर्तिकार
और कम्पनी से जुड़े और तृतीय पक्ष किसी भी प्रकार की कोई भी हानि के
जवाबदार नहीं होगें। (जिसमें बिना सीमा, संयोग, परिणामी, नुकसान, लाभ
का नुकसान, गुमी हुई सामग्री से नुकसान या व्यावसायिक नुकसान) जो आपके
वेबसाइट के उपयोग, आपके वेबसाइट के उपयोग कर पाने की योग्यता न होने,
वेबसाइट की सामग्री के कारण वारंटी के कारण चाहे वह अनुबंध संविदा अथवा
किसी अन्य विधिक सिद्वान्त पर आधारित हो अथवा इस सन्दर्भ में कम्पनी ने
इस प्रकार की क्षति होने की कोई सूचना दी हो अथवा नहीं।
14. दायित्व की सीमा
कम्पनी किसी भी तृतीय
पक्ष के अप्रिय, अवैध आचरण, हानि या पूर्वगामी से होने वाले जोखिम व
अपमान की उत्तरदायी नहीं होगी तथा क्षति की सम्भावना पूर्णतः उनके साथ
होगी। किसी भी प्रकार की स्थिति में कम्पनी, कम्पनी के अधिकारी,
निदेशक, कर्मचारी या एजेन्ट, किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष, संयोग,
विशेष, दण्डात्मक या परिणामी हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगे जोकि
निम्नलिखित कारण हो सकती है (1) वेबसाइट की सामग्री में त्रुटि
गलती अथवा अशुद्वि। (2) व्यक्तिगत क्षति या सम्पत्ति हानि किसी भी
प्रकार की जोकि आपके वेबसाइट के उपयोग के कारण हुई है। (3) किसी भी
प्रकार की अनाधिकृत पहुँच कम्पनी के सर्वर तक अथवा जिसमें कोई भी
व्यक्तिगत अथवा कम्पनी के सुरक्षित सर्वर आदी हो। (4) वेबसाइट में
किसी भी प्रकार की बाधा अथवा रुकावट आने पर कोई भी बग, वायरस, ट्रोजन
हॉर्स जोकि किसी अन्य माध्यम से हमारी वेबसाइट में आ सकते है। (5)
कोई अशुद्वि व त्रुटि जोकि सामग्री के नुकसान के कारण परिणामी रूप से आ
सकती है। जब आप किसी सामग्री को प्रस्तुत पोस्ट, ईमेल, संचारण या
वेबसाइट द्वारा देते है, जोकि किसी वांरटी या अनुबंध, अधिकारों का
उल्लंधन या और किसी प्रकार की कानूनी व्यवस्था जो कम्पनी ने आपको बताई
है या नहीं। उत्तरदायित्व की पूर्वगामी सीमा सदा कानूनी दायरे में
रहेगी जोकि राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के हिसाब से होगी।
कम्पनी का अधिकतम उत्तरदायित्व जोकि वेबसाइट से जुड़ा है और आपके
द्वारा वेबसाइट के उपयेग से जुड़ा है। (जो अनुबंध, अधिकारों का
उल्लंघन, वारंटी का उल्लंघन या कोई और) वह 1000 रुपये से अधिक का नहीं
होगा।
15. विविध
यह वेबसाइट तीसरे व्यक्ति व वेबसाइट से सम्बन्ध रखता है यह सम्बन्ध पूर्णतः आपकी सहूलियत के लिए है तथा कम्पनी इस तीसरी वेबसाइट के लिए किसी भी प्रकार का अनुमोदन व अनुबंध नहीं करती है। कम्पनी इस वेबसाइट पर उपलब्ध तृतीय पक्ष की साइट एवं उसमें अन्तरनिहित विषय वस्तु की जानकारी के लिए उत्तरदायी नहीं है तथा न ही तृतीय पक्ष की वेबसाइट की जानकारी का व विषय की शुद्वता व सत्यता का प्रतिनिधित्व करती है। यदि आप इस थर्ड पार्टी वेबसाइट का उपयोग करते है तो यह पूर्णतः आपकी जवाबदारी है। आप इस बात पर उपयोग की शर्तो पर भी सहमति देते है कि आप अपने अधिकार न तो पुनः बिक्री करेंगे न ही किसी भी प्रकार का निर्देश देगे। आप इस बात पर भी सहमति देते है कि वेबसाइट का किसी भी प्रकार से अनाधिकारिक व्यवसायिक उपयोग नहीं करेगें।
कम्पनी इस तथ्य को कोई दावा नहीं करती कि वेबसाइट के तथ्यों का विधिक रूप से भारत के बाहर इस्तेमाल हो सकता है। कुछ निश्चित व्यक्तियों व क्षेत्रों में वेबसाइट में प्रवेश अवैधानिक, प्रतिबंधित हो सकता है। वेबसाइट के उपयोग की पूर्णतः जवाबदारी आपकी है और आप अपने क्षेत्र में आने वाले सभी नियम व कानून जो आपके कानून क्षेत्र में आते है तथा जो आपके लगते है उसका उत्तरदायित्व आपका होगा, तथा इसमें अन्तरनिहित सिद्वान्तों से विरोधाभास का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह सभी शर्ते किसी भी प्रकार के विरोधाभास के विषय में भारतीय कानून के अधीन व शासित होंगे। किसी भी प्रकार के विवाद का क्षेत्राधिकार भारत में हैदराबाद होगा। किसी अधिकारिक न्यायालय द्वारा इस अनुबंध के किसी भाग पर लगायी गयी आपत्ति या प्रतिबंध यदि आरोपित किया जाता है तो उस प्रतिबन्ध के अतिरिक्त अन्य शर्ते अप्राभावित रहेगी तथा पूर्णतः प्रभाव में रहेगी। उपयोग के नियमें में किसी भी प्रकार की छूट की प्रार्थना को स्वीकार नहीं किया जायेगा, जब तक कम्पनी एक अतिरिक्त अनुबंध, अतिरिक्त शर्तो के साथ इस वेबसाइट के क्षेत्रों के उपयोग, एक कानूनी सूचना या साफ्टवेयर अधिकार या वेबसाइट के विशेष वेबपृष्ठो की सामग्री, यह अनुबंध उपयोग की शर्तो का अनुबंध पूर्णतः आपके व कम्पनी के बीच होगा। इन नियमों में किसी प्रकार की परिवर्तन मान्य नहीं है सिवाय इस पृष्ठ के पुनरीक्षण के।
16. अतिरिक्त उपयोग के नियम
इस वेबसाइट के कुछ निश्चित क्षेत्र उपयोग हेतु अतिरिक्त नियमों के दायरे में आते है। इन क्षेत्रो के उपयोग करने पर अथवा इसके किसी भी भाग का उपयोग करने पर आपको अतिरिक्त नियमों को मानने के लिए बाध्य रहेंगे।
17. उपयोग के नियमों में संशोधन
कम्पनी को यह अधिकार होगा की आपको बिना किसी पूर्व सूचना प्रदत किये हुये वेबसाइट के उपयोग सम्बन्धी नियमो, गुप्तता सम्बन्धी वायदों में संशोधन पुनरीक्षण अधिकृत कर सकती है तथा उक्त प्रकार से किये गये संशोधन वेबसाइट में बदलाव व संशोधन किये जाने के तुरन्त पश्चात् से ही लागू हो जायेंगे।
|