हमारे बारे में
आईटीसी के इ-चौपाल तथा मोंस्टर.कॉम के संयुक्त्त प्रयास से रोज़गार दुनिया.कॉम आरम्भ किया गया है.
हाल ही के दिनों में ग्रामीण भारत में कृषि से इतर, उद्यमी क्षेत्रों में रोज़गार की अभूतपूर्व वृधि को देखते हुए इस प्रकार के योजना को आरम्भ करने की प्रेरणा मिली. इसका मुख्य उद्देश्य है, ग्रामीण क्षेत्रो में नौकरी चाहने वालो के लिए रोजगार वेबसाइट प्रदान करना, जिससे वे अपनी योग्यता के अनुसार अपने ही क्षेत्रो में रोजगार प्राप्त कर सखते है; साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रो में नियोजकों को, सही और योग्य अभ्यर्थी प्राप्थ कराने का यह एक अच्छा माध्यम है.
इस प्रकार की विशेष वेबसाइट, भारत में पहली बार आरम्भ की गयी है. आईटीसी की इ-चौपाल जिसके पास उन्नत तेकनिकोंका का भण्डार है, तथा मोंस्टर.कॉम जो रोजगार वेबसाइट चलाने में अनुभवी है, दोनों ने मिलकर रोजगार.कॉम को ९ राज्यों में तथा ४० हज़ार गावो में विस्तार किया.
रोज़गार दुनिया में स्वागत है
आप ऐसी सही जगह पहुंचे हैं, जहाँ से गावों में रोज़गार देने की पहल की गयी है. इसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार प्राप्त करने के इच्छुक लोगों को, वहां के नियोजकों से रोज़गार मिल सकता है तथा नियोंजकों को भी योग्य अभ्यर्थी की तलाश करने में आसानी होगी.
रोज़गार प्राप्त करने के अवसर को दुगना कीजिये अपना प्रोफाइल बनाकर. तो जल्द से जल्द अपना प्रोफाइल बनाना शुरू कीजिये और वो भी बिना पैसों के.
|
|
|